निबंध तेजी से कैसे लिखे

By: Beauty kumari keshri

0
156
Frogs
Frogs
Put your rating for this post for encouraging the author

निबंध का मतलब होता है अच्छी तरह से बंधी हुई रचना अर्थात वैसी रचना जो विचार करके, क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो। निबंध लिखने का एक तरीका होता है जिसे जानना बहुत आवश्यक है। इसके बिना निबंध लिखने में परेशानी और देरी होती है। निबंध को तेजी से तब लिखा जा सकता है जब आप विचार करते हो ,समझते हो और प्रारूप लाते हो। निबंध लिखने का मतलब यह नहीं है कि कुछ 4–5 पेज रट लिया या याद कर लिया और लिख लिया तो आप का निबंध पूरा हो गया। निबंध में सबसे जरूरी है आपकी सोच और उस सोच में अपनी कमियों को पहचानना।

बचपन से बच्चों को निबंध लिखना सिखाया जाता है पर असलियत यह है कि उन्हें सिखाया नहीं जाता है बल्कि रटाया जाता है ,बस और बस परीक्षा में अंक प्राप्त करने के लिए। आज की पीढ़ी में बच्चे पहले की तुलना में अधिक विकसित है। बच्चों को बचपन से ही ज्ञान मिलना शुरू हो जाता है। बच्चों में लिखने का कौशल बढ़ाने के लिए उनको प्रकृति से जोड़ना आवश्यक है। बिना प्रकृति से जुड़े विचार विमुख बने बच्चों के लिखने में तेजी मुश्किल है।

निबंध तेज लिखने के तरीके कई सारे हैं जैसे अगर कोई निबंध लिखता है तो जो उसे शीर्षक मिलता है उसे उसी शीर्षक से मिलता-जुलता या उसे आधारित ही लिखना चाहिए । अगर आप शीर्षक से हटकर लिखते हैं तो जो आप विचार कर रहे हैं वह बदल जाएंगे और आप कंफ्यूज हो जाएंगे। निबंध लिखते समय ध्यान हमेशा शीर्षक पर केंद्रित होना चाहिए ताकि स्पष्ट ता साफ दिखे और लिखने में कोई परेशानी ना हो।

निबंध लिखने से पहले ही सब विचार कर लेना चाहिए कि निबंध को कैसे लिखना है उसकी भूमिका प्रारंभ विस्तार और निष्कर्ष क्या होगा? अगर कोई बिना सोचे विचारे निबंध लिखते हैं तो समय का अंदाजा भी नहीं पता चलता है। उनका समय सोचने में ही आधे से ज्यादा निकल जाता है। जब पहले से ही विचार कर निबंध मन में तैयार रहता हो तो लिखने की तेजी खुद-ब-खुद बढ़ जाती है और काफी आसान हो जाती है। निबंध लिखते समय यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि पढ़ने वाले क्या सोचेंगे यह क्या बोलेंगे आपका मन क्या कह रहा है निबंध के शीर्षक के मुताबिक इससे यह पता चलता है।

मनुष्य एक ऐसा जीव है जो बुद्धिमान व विवेकशील होता है। उसके बुद्धि के कारण उसे जीवों में सबसे उच्च बनाता है। ऐसी बुद्धि से वे विचार करते हैं तर्क निकालते हैं और अपना कौशल पन्नों पर लिखते हैं। मनुष्य में कई गुंजन से पहले ही मिल जाते हैं पर लिखने का कौशल जन्म के बाद प्राप्त होता है। बच्चे निबंध लिखना सीखते हैं इससे बच्चों में रचनात्मक शक्ति बढ़ती है। कोई भी व्यक्ति निबंध आसानी से और तेजी से तब लिख सकते हैं जब स्पष्ट रूप से पता हो कि लिखना क्या है और पॉइंट्स किस प्रकार रखने हैं।

यदि आपको निबंध लिखने का समय 45 मिनट दिया गया है तो खुद को लगभग में 10 मिनट समय निबंध कैसे तैयार करना है उसका प्लान बनाने के लिए अवश्य देना चाहिए। अगर निबंध लिखने की गति को बेहतर या तेज करना है तो सबसे पहले जो निबंध का शीर्षक (टॉपिक )दिया है उसके बारे में काफी रिसर्च करनी होगी और अपने विचारों को एक आउटलाइन की तरह लिखना होगा। अगर किसी को कागज पर कलम से निबंध लिखने में दिक्कत होती है तो उसे यह ठान लेना चाहिए कि वह एक दिन अपनी इस दिक्कत को सुधरेगा। लिखने की तेजी को बढ़ाने के लिए उसे ऐसी जगह बैठना चाहिए जहां लिखने की सारी चीजें मौजूद हो और हर दिन प्रेक्टिस करना चाहिए। इसे लिखने की स्पीड में बढ़ोतरी होती है।

निबंध लिखते समय ऐसी प्रिया पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए जो आरामदायक हो या जिसमें दबाव नहीं डालना पड़ता हो। लिखने में ज्यादा दबाव लगेगा तो आप थक जाएंगे और आपकी लिखने की तेजी घटने लगेगी। पेन या पेंसिल को आप निबंध लिखते वक्त कैसे पकड़ते हैं यह भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। हर रोज लिखने का अभ्यास करने से लिखने की गति और छवि दोनों में सुधार आती है। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतनी ही आप की गति बढ़ेगी और हैंडराइटिंग भी सुधरेगी। अगर हाथों में ऐठन आ जाए या थकावट महसूस होने लगे तो थोड़ा रेस्ट कर लेना चाहिए और वापस फिर अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए।

निबंध लिखने के शुरुआत में, उसके बारे में अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए ताकि आपको पता चले कि आपको लिखना क्या है, अच्छी तरह रिसर्च करें, एक पेन और कॉपी अवश्य लेकर बैठे और एक कहानी की तरह उसे लिखते जाए। पहले ही पता कर लेना चाहिए कि लिखने में क्या क्या शामिल करना है। से आप का निबंध संक्षिप्त और मुद्दे के मुताबिक रहेगा जिससे आपको बाद में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। के समय स्पेलिंग और ग्रामर पर भी ध्यान देना आवश्यक है ताकि बाद में चेक करने मे समय बर्बाद ना हो और निबंध साफ-सुथरी भी प्रतीत हो। के निर्देश पर अधिक समय नहीं देना चाहिए, इससे समय बर्बाद हुआ नष्ट होता है और लेखन की प्रक्रिया भी जरूरत से ज्यादा लंबी हो जाती है। अगर आप अपने आप को लिखने में कहीं फंसा हुआ या बाधा में पाते हैं तो आगे बढ़े और तेज दिमाग से फिर उस पर काम शुरू करें। अपने आसपास की चीजों को अपने से दूर कर ले जो आपका ध्यान बतने का काम करती है खासकर टीवी खुली चैट नोटिफिकेशन या वेब ब्राउज़र बंद कर ले। एक ऐसा स्थान ढूंढे जहां आप अकेले हो, जहां आप आराम से लिख सके और आसपास की कोई चीज आपको प्रभावित नहीं कर सके।

जिन बच्चों का दिमाग पढ़ने में समझने में और याद करने में तेज होता है वह अवश्य ही लिखने में भी अच्छे होते हैं। लिखने की रोज प्रैक्टिस करते हैं। वे पढ़कर समझते और बिन देखे लिखने का प्रयास करते रहते हैं। कमजोर है उन्हें लिखने का अभ्यास जरूर करना चाहिए और टाइम मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बंद फास्ट लिखना बहुत ही अच्छा गुण होता है। निबंध हम उसी को कह सकते हैं जो साफ हो अच्छी तरह से लिखा गया हो। जल्दी लिखना तभी संभव है जब रोज लिखने की कोशिश जारी रहेगी। दिल यह बचपन से ही बच्चों को सुलेख लिखाया जाता है ताकि बच्चों में लिखने का कौशल बड़े और गति में भी तेजी आए।

इन सब बातों से यह पता चलता है कि अगर आप निबंध लिखते टाइम उसके लिए समय सीमा फिक्स कर देते हैं जैसे 1 घंटे में 500 शब्द लिखना है या 15 मिनट में 150 शब्द आदि तो इससे आपकी गति में अवश्य बदलाव आएगा। इस में लग जाना चाहिए कि तुम्हें दिए गए निश्चित समय में कैसे भी इसे पूरा करना है। हो सकता है कि शुरुआत में ऐसा ना हो पाए पर मायूस नहीं होना चाहिए लगे रहना चाहिए। पहला दिन नहीं होगा ,दूसरा दिन नहीं होगा ,तीसरा दिन नहीं होगा, चौथा दिन नहीं होगा, पांचवा दिन भी नहीं होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा। धीरे-धीरे तुम इतनी जल्दी लिखने लगोगे की तुम समय से पहले ही लिख लोगे।।

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, आप सफल हो या ना हो लेकिन कोशिश अवश्य करें आप हारेंगे नहीं,।।

By: Beauty kumari keshri

Write and Win: Participate in Creative writing Contest & International Essay Contest and win fabulous prizes.

Essay Title of the Month

  • How to write an essay fast
  • what is Essay Bot
  • How to write good Review Essay
  • How to write a 5 page essay
  • How to write an interpretive essay
  • How to write dialogue in an essay
  • When revising an informative essay it is important to consider……….(what to be considered)
  • Women empowerment essay
  • How to get essay editing jobs and how lucrative it is?
  • Essay vs Research paper
  • The best way to grading an essay
  • How to plan an essay writing/contest
  • How to write marketing essay/ graphic essay/ technical essay/Opinion essay/informal essay/interpretive essay/photography essay/character essay (one paragraph each for these type of essay)
  • Participants should write the essay in easy to understand language with deep research on a selected topic. The essay should be written in the participant’s own language with interesting facts.
  • How to focus on writing an essay
  • How to write creative writing essays
  • What is essay proofreading service
  • How to write a cover page for an essay
  • What are the best font for essays
  • How to start an essay agency and providing essay editing jobs

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here