दीपावली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार

By: Yash Mor

0
192
Frogs
Frogs
5/5 - (1 vote)

दीपावली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है|संपूर्ण भारत में यह त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है| दीप + अवली से दिवाली शब्द की उत्पत्ति हुई है| इस त्यौहार के दिन हम पंक्ति बनाकर दीयो की अंधकार को मिटा देने में जुट जाते हैं| वैसे तो त्यौहार के देश भारत में विविध महीनों में विभिनध त्योहार मनाए जाते हैं| उनमें प्रमुख है रक्षाबंधन, ईद, ओणम,होली, दिवाली इन  त्यौहारों में दीपों के पर्व दिवाली का अपना विशेष महत्व है|

दीपावली एक अद्भुत त्यौहार है इसलिए इसे दीपों व प्रकाश का उत्सव भी कहा जाता है|
यह त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है| अमावस्या की काली रात में जलते दीपकों से रात की सुंदरता बढ़ जाती है| यह जगमगाते दीप पृथ्वी पर नई दुनिया का आभास कराते हैं| प्राचीन काल में लोगों की ऐसी मान्यता है कि वनवास के दिनों में लंकापति रावण सीता माता को उठाकर ले गए थे| इसलिए श्री रामचंद्र ने रावण को मारकर अपने वनवास की अवधि पूरी होने पर इसीदिन अयोध्या वापस आए थे| इस अवसर पर अयोध्या वासियों ने घर-घर दीपक जलाए थे|

अन्य त्योहारों की तरह दीपावली के साथ भी अन्य कई धार्मिक घटनाएं जुड़ी हुई है| समुंद्र मंथन करने से प्राप्त चौदह रत्नों में से एक लक्ष्मी जी भी इसी दिन प्रकट हुई थी| इसी कारण उनकी जीत की याद में हर वर्ष दिए जलाकर खुशियां मनाई जाती है| भगवान महावीर व स्वामी दयानंद ने भी इसी दिन निर्वाण प्राप्त किया था| दीपावली के त्यौहार की विशेषता यह है कि जिस सप्ताह में यह त्यौहार आता है उसमें अन्य पांच त्यौहार भी आते हैं| इसी कारण हफ्ते भर लोगों में उत्साह बना रहता है|

दीपावली के पहले धनतेरस आता है इस दिन लोग अपने घरों के लिए बर्तन, मिद्द्की,लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सजावटी सामान व सोना,चांदी खरीदना शुभ मानते हैं| इसके अगले दिन छोटी दिवाली होती है जिसमें दीपक जलाए जाते हैं|

तीसरे दिन बड़ी दिवाली आती है जिसमें दीयों की पंक्ति बनाकर रोशनी से सजाया जाता है| दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के कहर से बचाया था| गोवर्धन पूजा के अगले दिन भैया दूज का त्यौहार आता है इस दिन बहनें व्रत रखकर माथे पर तिलक लगाकर अपने भाई के साथ भैया दूज मनाती है|

इस त्यौहार को मनाने के लिए घरों दुकानों मकानों की सफाई कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है| पक्के मकानों में साफ-सफाई, रंग रोगन, सफेदी व पुताई की जाती है| कच्चे मकानों में लोग लिपाई पुताई करके उन्हें स्वच्छ व सुंदर बनाते हैं| दीपावली पर बाजारों में बड़ी रौनक व चहल-पहल होती है| बाज़ारों में सजावटी सामान व सुदंर चीजों की दुकान सजती है| इसी दिन बाजारों में दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयां सजती हैं|  लोग एक दूसरे को चॉकलेट व मिठाई का उपहार देते हैं| इस दिन विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं|

शाम को लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है| पूजा के बाद मिठाईयाँ, खील-पताशे फल आदि प्रसाद के रूप में बांटे जाते हैं| घरों में दीप जलाकर रोशनी की जाती है| बच्चे रंग-बिरंगे पटाखे जलाकर खुश होते हैं| इस दिन बच्चे नए- नए कपड़े पहनते हैं और अनार,फुलझड़ी, फिरकी,रॉकेट आसमान में चलाकर खुश हो जाते है| लोग इस दिन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं तथा एक दूसरे के गले मिलते हैं तथा अपनी खुशियाँ एक दूसरे में बांटते हैं|

समृद्धि और खुशहाली लाने वाले इस त्यौहार को हम हंसी-खुशी से मनाना चाहिए| इसी दिन कुछ लोग जुआ व शराब पीते हैं यह त्यौहार हंसी-खुशी व जीत का त्योहार है इस दिन हमें ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए| इस दिन हमें बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाते हैं| भारत के कुछ जगहों पर दीवाली को नए साल की शुरुआत मानी जाती है|

By: Yash Mor

Write and Win: Participate in Creative writing Contest & International Essay Contest and win fabulous prizes.

Essay Title of the Month

  • How to write an essay fast
  • what is Essay Bot
  • How to write good Review Essay
  • How to write a 5 page essay
  • How to write an interpretive essay
  • How to write dialogue in an essay
  • When revising an informative essay it is important to consider……….(what to be considered)
  • Women empowerment essay
  • How to get essay editing jobs and how lucrative it is?
  • Essay vs Research paper
  • The best way to grading an essay
  • How to plan an essay writing/contest
  • How to write marketing essay/ graphic essay/ technical essay/Opinion essay/informal essay/interpretive essay/photography essay/character essay (one paragraph each for these type of essay)
  • Participants should write the essay in easy to understand language with deep research on a selected topic. The essay should be written in the participant’s own language with interesting facts.
  • How to focus on writing an essay
  • How to write creative writing essays
  • What is essay proofreading service
  • How to write a cover page for an essay
  • What are the best font for essays
  • How to start an essay agency and providing essay editing jobs

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here