Stars राजेश Health
एक दौर था जब इस देश में मोहब्बत का दूसरा नाम राजेश खन्ना हुआ करते थे। जिन्होंने लाखों दिलों को एक पल में दिवाना बना दिया। वह महज एक आभनेता नहीं थे, वो एक एहसास थे— एक ऐसा नाम, जिसकी मौजूदगी ही सिनेमा के पर्दे को जादू से भर देती थी। न जाने कितने नगमें, न जाने कितनी फिल्में, कितना प्यार पाया उन्होंने सिर्फ भारत में नहीं पूरी दुनिया में पाया। जो फिल्म इंडस्ट्री में एक टैलेंट हंट के जरिए आए थे। फिर वो जतिन खन्ना जो राजेश खन्ना बनकर उभरे — और बन गए हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार।
स्टार से सुपरस्टार का सफर :
राजेश खन्ना ने अपनी करियर की शुरुआत 1966 में फिल्म आखिरी ख़त से की, लेकिन फिल्म आराधना ने उन्हें स्टार से सुपरस्टार बना दिया। उन्होंने लगातार 15 सोलो सुपरहिट फिल्में दी, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। 1970 की दशक में आनंद, अमर प्रेम, कटी पतंग, बावर्ची, जैसी फिल्मों ने ऐसा जादू चलाया की वे हर दिल में बस गए और फिर पैदा हुआ एक सुपरस्टार – राजेश खन्ना।
प्रशंसको की दीवानगी :
राजेश खन्ना जिन्होंने ने लोगों के दिलों में राज किया। जिनकी आदाओं के लाखों लोगा दिवाने थे, जिनकी गाड़ी जब घर से निकलती थी तो टायर से निकली हुई धूल को लड़कीया अपनी माथे में सिंदूर बना कर लगा लेती थी।उन्हें खून से खत लिखा करती थी, लड़कियां उनकी तस्वीरों से काल्पनिक विवाह किया करती थी। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती, उनकी एक झलक देखने को लोग बेताब रहते। उनका हल्का सिर झुकाना, कोमल आवाज और मुस्कुराहट एक अंदाज बन गया।
विरासत और प्रभाव :
राजेश खन्ना जी भले आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका प्रभाव आज भी भारतीय सिनेमा मे मौजूद है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 163 फिल्में की और जिनमें से वो 106 फिल्मों में सोलो हीरो रहे। उन्होंने 1966-1975 के बीच मे 35 गोल्डन जुबली दी जो आज भी एक बेमिसाल रिकॉर्ड माना जाता है। उन्होंने यह दिखाया कि एक कलाकार न केवल परदे पर बल्कि लोगों की यादों में भी जिंदा रह सकता है।
संगीत और रोमांस के राजा :
मेरे सपनों की रानी, चिंगारी कोई भड़के, कुछ तो लोग कहेंगे, एक अजनबी हसीना , जिंदगी एक सफर है सुहाना,रूप तेरा मस्ताना जैसे गीत आज भी उनकी शख्सियत का हिस्सा माने जाते हैं। उनके गाने सिर्फ गाने नहीं होते थे बल्कि उसमें भावनाएं और कहानियां बस्ती थी। उनकी ज्यादातर फिल्मों में तो संगीत उनके किरदार का विस्तार बन जाता था। उनका रोमांस करने का अंदाज, रोमांटिक सीन और गाने,उनकी अदाएं, गानों में उनका लोगों के दिलों में उतर जाना, लोगों को आज भी बहुत पसंद आता हैं और उनकी इसी अंदाज ने उन्हें रोमांस का राजा बना दिया। जब भी कहीं किशोर दा की आवाज गूंजे, आँखें बंद कर लेना —एक चेहरा उभरता है कुर्ता पहने, गर्दन हल्की टेढ़ी, आँखों में मुस्कान लिए, और वो कोई और नहीं बल्कि हमारे अपने राजेश खन्ना होते हैं।
अभिनेत्रियों के साथ केमिस्ट्री :
राजेश खन्ना एक एसे कलाकार थे जिनकी हर अभिनेत्रियों के साथ अलग ही केमिस्ट्री होती थी। उनका जादू ही कुछ और था। कभी कोमल, कभी चुलबुली, तो कभी बेहद भावनात्मक होती थी। राजेश खन्ना जी के साथ बहुत सी हिरोइनों के साथ काम किया- शर्मिला टैगोर,मुमताज़,आशा पारेख,हेमा मालिनी पर सबसे ज़्यादा उन्होंने हेमा मालिनी के साथ काम किया। उनकी मुमताज के साथ केमिस्ट्री और तालमेल बहुत अच्छी थी उसमें मस्ती, हंसी मजाक, रोमांस और चुलबुले अंदाज देखने को मिलते थे। “जय जय शिव शंकर” जैसे गानों मे उन दोनों की जोड़ी और मस्ती लोगों के दिलों में बस गई। मुमताज के साथ उन्होंने 8 फ़िल्में की और आठों फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। राजेश खन्ना कि अदाएं और उनका अंदाज हर किरदार में अपना बना लेता था।
एक अनोखा जादू :
राजेश खन्ना जी की हर फिल्म एक भावना थी, एक एहसास। उनकी हर मुस्कान, हर गीत, उनका संवाद बोलने का तरीका, उनका सिर झुकाकर बात करना या आँखों से बातें करना—यह सब अंदाज उन्हें अलग बनाते हैं। फिल्म आनंद में उन्होंने सिखाया कैसे एक इंसान मौत को हंसते हुए गले लगा सकता है। फिल्म अमर प्रेम में “पुष्पा, आई हेट टीयर्स ” आज भी कानों में गूंजता है। वो परफेक्ट नहीं थे, पर वो सच्चे थे, वो पहले थे और शायद आखिरी भी जो उस तरह के सुपरस्टार थे।
निष्कर्ष :
फिल्मी दुनिया में बहुत से सितारे हैं, लेकिन कुछ सितारे कभी नहीं बुझते – वे समय के साथ और चमकते हैं। राजेश खन्ना जी ने आनंद फिल्म में कहा “बाबू मोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं ” उन्होंने बस बोला नहीं, जी कर दिखाया। भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं हैं पर उनकी अदाएं, करिश्मा, उनका गीत, उनका रोमांस, अंदाज आज भी हमारे दिल में जीवित है क्योंकि आनंद अमर है। उन्हें हम सिर्फ इसलिए नहीं याद करते क्योंकि वो पहले सुपरस्टार थे, बल्कि इसलिए कि उन्होंने हमें वो सिनेमा दिया जो दिल से जुड़ता था। वो अब भी यहीं है। राजेश खन्ना – एक एहसास।
By: Palak Thakur
Write and Win: Participate in Creative writing Contest & International Essay Contest and win fabulous prizes.