इलाहाबाद

0
298
Rate this post

सूरज के पहली किरन मे इलाहाबाद है|

रात की चाँदनी मे इलाहाबाद है|

गंगा, यमुना, सरस्वती के मिलन मे इलाहाबाद है|

निराला, पंत, हरिवंश, अकबर इलाहाबादी की कहानी मे इलाहाबाद है |

हर मंदिर मे मांगे आशिर्वाद मे इलाहाबाद है |

हर मस्जिद मे मुकम्मल फ़रियाद मे इलाहाबाद है |

प्रयाग संगीत समिति से गूंजती हुई राग मे इलाहाबाद है |

मनका ईश्वर और अलोपीबाग मे इलाहाबाद है |

जैसवाल के डोसा मे इलाहाबाद है |

हीरा हलवाई के समोसा मे इलाहाबाद है |

नेतराम के कचौरी मे इलाहाबाद है |

वहाँ पे बैठने की जोरा जोरी मे इलाहाबाद है ¦

महादेव की नगरी के पास मे इलाहाबाद है |

देहाती रसगुल्ला के मिठास मे इलाहाबाद है |

पैराडाइज और एल चिको के केक,टोफ़ी मे इलाहाबाद है |

इंडियन कॉफी हाउस के कॉफी मे इलाहाबाद है

लोकनाथ की गलियों मे इलाहाबाद है |

चौक मे गाड़ी की रैलियों मे इलाहाबाद है |

नैनी ब्रिज के शाम मे इलाहाबाद है |

सरस्वती घाट पे पाए आराम मे इलाहाबाद है |

आज़ादी के लिए जिन्होंने खुद को शहीद किया

उस चंद्र शेखर आजाद उद्यान मे इलाहाबाद है |

यहा पे हर्षोल्लास से मनाए उत्तरायन मे इलाहाबाद है |

अविनाश सोनकर

Previous article“छब्बीस ईडियट्स”
Next articleजीवन की अभिलाषा
Avatar
''मन ओ मौसुमी', यह हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए, भावनाओं को व्यक्त करने और अनुभव करने का एक मंच है। जहाँ तक यह, अन्य भावनाओं को नुकसान नहीं पहुँचा रहा है, इस मंच में योगदान देने के लिए सभी का स्वागत है। आइए "शब्द" साझा करके दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाएं।हम उन सभी का स्वागत करते हैं जो लिखना, पढ़ना पसंद करते हैं। हमें सम्पर्क करें monomousumi@gmail.com या कॉल / व्हाट्सएप करे 9869807603 पे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here