Rate this post

भारत का इतिहास जितना बेजोड़ व् स्वर्णीम है उतना ही सक्षम और उज्वल है भारत का भविष्य I विश्व के हर क्षेत्र में भारत आज मिसाल बन के खड़ा है I आज भारत में विज्ञान,उद्योग,इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी,चिकित्सा,अक्षय ऊर्जा,खानपान,अंतरिष्क तकनिकी, फैशन जगत,अस्त्र और शस्त्र,खेल और प्रतिस्पर्धा,आदि में  तरक्की कर अनूठी पेहचान बनायीं है I भारत की उत्पादन क्षमता लगातार बाद रही है, जो भारत की आर्थिक स्तिथि के लिया बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है I भारत में आयात से ज्यादा निर्यात करने की क्षमता रखता है , जिस से विदेशी मुद्रा अर्जित करने में मदद मिलती है I भारत के शाखाहारी भोजन ,स्वादिष्ट मसाले,रसीले फल, ताज़ी सब्जिया, बासमती चावल,कपास और रेशम के बने परिधान,चदन की लकड़ी, माइका के बोर्ड आदि विश्व भर में निर्यात होते है और भारत में विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ाते है I

भारत के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध सभी बड़े और ताकतवर देशो से मजबूत हो रहे है जैसे अमेरिका, रूस , इजराइल,फ्रांस,ऑस्ट्रेलिया आदि ,और यह सभी देश भारत में निवेश कर भारत की अर्थव्यवस्था को एक नयी दिशा में ले जा रहे  है I आज सम्पूर्ण विश्व से भारत में विद्यार्थी आईआईएम ,आई आई टी और अन्य स्थान पर शिक्षा ग्रहण करने आते है, वालमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट,अमेज़न जैसे कई बड़ी कंपनी ने भारत में निवेश कर यह साबित कर दिया है भारत उद्योग के क्षेत्र में भविष्य का बहुत बड़ा देश है I

सबसे बड़ी जनसँख्या होने के बावजूद ,भारत की २५% जनता २५ से ४० वर्ष युवा पीढ़ी है जो अलग अलग क्षेत्र अपना कौशल सिद्ध कर रही है I सूंदर पचाई,भाविश अग्रवाल ,विशाल शेखर शर्मा, सचिन बंसल, बिन्नी बंसल,लक्ष्मी नारायण मित्तल आदि कुछ मंझे हुआ नाम है जिन्होंने भारत को कंप्यूटर,बैंकिंग,उद्योग के क्षेत्र में उचाई पर पहुंचाया है I  चंदा कोच्चर,नैना लाल किदवई, कल्पना चावला, सुनीता विल्लियम्स,किरण मजूमदार आदि यह नाम है उन महिलाओ के जिन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से देश को सफलता की उचाइओ पर पहुंचाया है और विश्व भर में प्रसीदी बटोरी है I

आज भारत की नIमी कंपनी जैसे इनफ़ोसिस,एचसीएल,कॉग्निजेंट,रेलाइन्स,टाटा आदि अपना यहाँ पुरे विश्व के कंप्यूटर इन्जीनीर्स ,वैज्ञानिको को नौकरी देते है और उनका प्रोत्साहन बढ़ाते है I

भारत के पास दुनिया की सबसे अच्छी फ़ौज मौजूद है जो हर तरह के अस्त्र और शस्त्र से लेस है और अपनी मातृभूमि की रक्षा  करने के लिए कारगर है I भारत में पहाड़ो, नदियों, रेगिस्तानों,हरे भरे मैदानों व् समुद्र के होने से यहाँ मौसमो में विविध्ता देख़ने को मिलती है I भारत की अनोखी संस्कृति,सभयता,भाषा, वेषभूषाए,जातिओ,जिव जन्तुओ,पेड़पौधों,का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है I भारत का लोकगीत ,लोकसंगीत, लोक नर्त्य, लोककथाएं, लोककला का अनोखा संगम है. भारत के ऐ.आर.रहमान ,लता मंगेशकर ,जाकिर हुसैन,बिस्मिल्लाह खान,प्रियंका चोपड़ा,कमल हस्सान, शेखर कपूर, आमिर खान,ने संगीत और फिल्म जगत में अपनी अभिनय और कौशल की बिना पर पुरे जगत में भारत को प्रसीदी दिलाई है और एक प्रठिस्तिति स्थान हासिल किया है.खेल जगत में सचिन तेंदुलकर,विश्वनाथ आनंद, सान्या नेहवाल,पी.वि.सिंधु आदि ने विश्व कीर्तिमानन स्तापित किया हैI

फैशन तकनिकी में भी भारत बहुत आगे है I आज विश्व भर के प्रठिस्तिति लोग फैशन डिज़ाइनर जैसे रोहित बल,मनीष मल्होत्रा, मसाबा,नीता लूला आदि से अपनी परिधान डिज़ाइन करवाते और सिल्वाते है I

आज भारत की चिकित्सा प्रणाली विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावशाली व् काम कीमतों में उपलब्ध है, फिर चाहे वो एलोपैथिक हो या फिर आयुर्वेदिक I भारत में दुनिया भर से लोग दंतचिकित्सा ,हृदय चिकित्सा आदि के लिया इलाज करने आते है I

आज भारत में हर इंसान अपना अपना काम निसवार्थ भाव से करता है ,चाहे वो सरहद पर खड़ा जवान हो या फिर दिन रात की परवा किया बिना चिकित्सालय की नर्स ,कड़ी धुप में सोना उगता किसान हो या फिर अपनी जिंदगी  की परवा किया बिना सुरक्षा प्रदान करता पुलिस अधिकारी I सब लोग  भारत को एकता के सूत्र में बाँधे हुए है I

भारत एक विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश है I यहाँ की रेलवे प्रणाली विश्व के कई बड़े देशो में से एक है I यहाँ दुनिया का २५% थोरियम का भंडार है जो परमाणु ऊर्जा का एक बहुत बड़ा श्रोत है I आधुनिक भारत में बिजली सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, पानी ,से बनती है और भारत के कोने कोने में जाकर लोगो को मशीन और तकनिकी उपकरणों को चलाने में मद्दद करती है I

जिस भारत के पास ऊर्जा, तेल ,मनुष्या शक्ति, धनधान्य का भंडार,खाद्य पदार्थो का अम्बार ,बुद्धिमानी और कड़ी मेहनत से भरी  युवा पीढ़ी  हो उसका भविष्य तो सशक्स,उज्वल, अलौकिक होना ही होना है. आज विष की कोई ऐसे चीज नहीं है जो भारत के पास न हो. भारत का वर्तमान और भविष्य दोनों ही पूर्ण तरीके से सजग है.जहाँ लोग भारत को सोने की चिड़िया कहते थे ,वही अब लोग कहते है भारत ही उनकI भविष्य है.भारत एक सुरक्षित,अतुलनीय ,लगातार तरक्की करने वाला देश है. भारत आज भी महाशक्ति है और हमेशा रहेगा.

जय हिन्द

नीलू गुप्ता

SOURCEनीलू गुप्ता
Previous articleवो रहता कहाँ है?
Next articleमेरी प्रेरणा
Avatar
''मन ओ मौसुमी', यह हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए, भावनाओं को व्यक्त करने और अनुभव करने का एक मंच है। जहाँ तक यह, अन्य भावनाओं को नुकसान नहीं पहुँचा रहा है, इस मंच में योगदान देने के लिए सभी का स्वागत है। आइए "शब्द" साझा करके दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाएं।हम उन सभी का स्वागत करते हैं जो लिखना, पढ़ना पसंद करते हैं। हमें सम्पर्क करें monomousumi@gmail.com या कॉल / व्हाट्सएप करे 9869807603 पे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here